धर्मशाला में 4 दिसंबर को प्रस्तावित जनआक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर जालग, लंबागांव व हलेड में विशेष बैठकें आयोजित

 धर्मशाला में 4 दिसंबर को प्रस्तावित जनआक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर जालग, लंबागांव व हलेड में विशेष बैठकें आयोजित


जयसिंहपुर  कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 4 दिसंबर को धर्मशाला तपोवन के जोरावर स्टेडियम में आयोजित होने वाली जनआक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल जयसिंहपुर द्वारा जालग, लंबागांव और हलेड में विशेष कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने की, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठकों में संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रभारी राजेश ठाकुर, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, तथा रैली प्रभारी एडवोकेट अरविंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर जनहित मुद्दे पर विफल साबित हुई है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, जनता की समस्याएँ बढ़ी हैं और विभिन्न वर्गों में सरकार के प्रति आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनआक्रोश रैली जनता की आवाज़ को बुलंद करने का सशक्त माध्यम बनेगी।

पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता धर्मशाला में होने वाली इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों से त्रस्त है।

मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि बूथ स्तर पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

बैठक में ग्राम केंद्र प्रमुख, विभिन्न बूथ अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर 4 दिसंबर की रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल