महिला सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता, क्षेत्र की महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य: मलेन्द्र राजन

 महिला सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता, क्षेत्र की महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य: मलेन्द्र राजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन ने आज विकास खंड में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें बीडीओ सुदर्शन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता कटोच, विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त मंच बनेगा। इस उत्सव में महिलाएं अपनी कला, कौशल और उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पाद उत्सव में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित और बेचे जा सकेंगे, जिससे महिलाओं की आजीविका को नई दिशा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि मेरा लक्ष्य इंदौरा को एक आधुनिक विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें महिलाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी बताया कि इंदौरा क्षेत्र में बांस की प्रचुरता है, जिसका उपयोग कर महिलाएँ और स्थानीय कारीगर नवीन उत्पाद तैयार कर क्षेत्र को नई पहचान दे सकते हैं।विधायक मलेन्द्र राजन ने जानकारी दी कि सरकार को दमतल के पास एक बड़े पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जहाँ स्थानीय संस्कृति, उत्पाद और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की अधिक बिक्री सुनिश्चित हो सकेगी।

विधायक ने क्षेत्र की महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को 1.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।बैठक में विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर