समाज सेवक के रूप में उप प्रधान कामनाला अपनी छवि बना रहे हैं

 समाज सेवक के रूप में उप प्रधान कामनाला अपनी छवि बना रहे हैं 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विकास खंड नूरपुर की पंचायत कमनाला के उपप्रधान एवं पंचायत समिति नूरपुर के पूर्व अध्यक्ष संदेश ड़ड़वाल पंचायत प्रतिनिधि के साथ साथ क्षेत्र के एक प्रमुख समाज सेवक के तौर पर बखूबी कार्य कर रहे हैंl उन्होंने आज पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठंगर में छात्रों को शुद्ध पेयजल के लिए अपने निजी खर्च से एक वाटर कूलर भेंट किया ! उन्होंने पंचायत के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए एक क्रिकेट किट व पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए एक एक सोलर लाइट भी प्रदान की ! उन्होंने गांव की एक गरीब महिला को सिलाई मशीन भी प्रदान की ! इस अवसर लाभार्थी लोगों ने ड़ड़वाल की सराहना करते हुए कहा कि वह समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं ! संदेश ड़ड़वाल ने कहा एक पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने पंचायत के समग्र विकास के लिए बिना भेदभाव किए पंचायत को आदर्श बनाने का पूरा प्रयास किया है वहीं पंचायत के गरीब लोगों को अपनी ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने का पूरा प्रयास किया है l भविष्य में भी ऐसे कार्य करने का आश्वासन उन्होंने दिया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है