राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में वार्षिक पारितोषिक समारोह सम्पन्न

 राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में वार्षिक पारितोषिक समारोह सम्पन्न


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं मितू गौतम ने की जबकि एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने समारोह की गरिमा बढ़ाई।समारोह का शुभारंभ विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए किया गया। प्रिंसिपल मितू गौतम ने जानकारी दी कि विद्यालय में वर्तमान में लगभग 700 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सहगतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।मुख्य अतिथि विश्रुत भारती ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता में घर और स्कूल दोनों का समान योगदान होता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता होती है। मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और अनुशासन व निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति और स्टाफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार