बड़सु पंचायत मामले में हस्तक्षेप पर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष का चमन राही पर निशाना

 बड़सु पंचायत मामले में हस्तक्षेप पर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष का चमन राही पर निशाना

जीवन चौहान बोले—“पंचायत प्रधान के निजी प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं चमन राही”


नेरचौक : अजय सूर्या /

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नेरचौक मंडल के अध्यक्ष जीवन चौहान ने अखिल भारतीय दलित पिछड़ा वर्ग के स्वयंभू राज्य प्रवक्ता चमन राही पर बड़सु पंचायत के प्रधान गोविंद राम का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताने के लिए प्रतिनिधिमंडल सहित उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपना दर्शाता है कि चमन राही किसी “मिलीभगत” के तहत कार्य कर रहे हैं।


जीवन चौहान ने सवाल उठाया कि जब पंचायत प्रधान खुद आरोपों का जवाब दे सकते हैं तो उनके बचाव में बार-बार चमन राही क्यों सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान ने चमन राही को दलित पिछड़ा वर्ग की समस्याएँ उठाने की जिम्मेदारी दी है, न कि उन व्यक्तियों की ढाल बनने की, जिनपर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।


उन्होंने चमन राही द्वारा विधायक इंद्र सिंह गांधी पर लगाए गए आरोपों को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। चौहान ने कहा कि गांधी स्वच्छ छवि के लोकप्रिय नेता हैं और बिना तथ्यों के कभी किसी पर आरोप नहीं लगाते। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक ने बड़सु पंचायत के विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख रुपये की राशि अपने कोष से उपलब्ध करवाई है।


जीवन चौहान ने चमन राही को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बड़सु पंचायत की राजनीति में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें और अपनी पंचायत के कार्यों पर ध्यान दें। वहीं महिलाओं और आम लोगों को भ्रमित करने के प्रयास बंद करने की भी नसीहत दी, अन्यथा परिणाम भुगतने की बात कही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी