रायसन से पतलीकूहल तक चोरों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल

 रायसन से पतलीकूहल तक चोरों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल 


मनाली : ओम बौद्ध /

कुल्लू जिले के रायसन से पतलीकुहल क्षेत्रों में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में लगभग हर रोज़ घरों के ताले तोड़े जाने की वारदातों से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है। चोर सुनियोजित तरीके से उन घरों को निशाना बना रहे हैं जो लंबे समय से खाली हैं या जिनके मालिक नौकरी या अन्य कारणों से परिवार सहित बाहर रह रहे हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे लेफ्टिनेंट और पैरा कमांडो के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। जटेहढ़ और बिहाल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में हुई 4 चोरी की वारदातों में इन वीआईपी के घर भी शामिल हैं। इन घरों की सुरक्षा में सेंधमारी ने क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर चोरी करने से पहले यह गिरोह पूरी रेक्की (जासूसी) करता है। उनका मुख्य उद्देश्य नकदी और आभूषणों को चुराना होता है, जिसके लिए वे घरों की अलमारियों और लॉकरों की तलाशी लेते हैं। एक मामले में, चोर एक घर के मंदिर से करीब 5,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बाद में, रेक्की के आधार पर वे फिर उसी घर में पहुंचे थे, इस बार उनका लक्ष्य कीमती सामान को चुराना था। हालांकि, एक युवक द्वारा शोर मचाने पर वे भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चोर सभी 6 फीट से अधिक ऊँचाई के हैं और वे 'वी' शेप की चप्पल या नंगे पांव चोरी को अंजाम देते हैं। युवकों के अनुसार, चोरों के पास एक जीप या उसी तरह का माल वाहन होने की भी संभावना है, क्योंकि वे चोरी के बड़े सामान को भरकर ले जाने की तैयारी से आते हैं। एक युवक ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोरों के पास हथियार होने के कारण वह असफल रहा।

एस पी कुल्लू से संज्ञान लेने की अपील

लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस सुराग न मिलने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मामले का खुद संज्ञान लें। नागरिकों ने मांग की है कि इस संगठित चोर गिरोह को पकड़ने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी