अंतर्राष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट, नग्गर में ईपीएफ़ओ का "निधि आपके निकट" कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न ।

 अंतर्राष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट, नग्गर में ईपीएफ़ओ का "निधि आपके निकट" कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न ।


मनाली : ओम बौद्ध /

अंतर्राष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट, नग्गर में वीरवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ़ओ) जिला कार्यालय कुल्लू द्वारा "निधि आपके निकट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 एवं कर्मचारी सहबद्ध योजना 1976 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।


कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी शीश अम्बर ने भारत सरकार की नई योजना प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के उद्देश्यों और लाभों से भी अवगत कराया। यह योजना 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 30 जुलाई 2027 तक जारी रहेगी। योजना के तहत नए रोजगार सृजन हेतु नियोक्ताओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना के पार्ट ए के अंतर्गत कर्मचारियों को पहली बार नौकरी में रखने के लिए दो किश्तों में एक माह का वेतन (₹15,000 तक) प्रदान किया जाएगा, जबकि पार्ट बी में नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी ₹3000 तक वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा।


इसके अतिरिक्त, "कर्मचारी नामांकन अभियान 2025" के तहत 1 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2025 की अवधि में ईपीएफ़ओ कवरेज से छूटे कर्मचारियों को अब स्वेच्छा से नामांकित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान से नियोक्ताओं का कानूनी दायित्व सीमित रहेगा।

कार्यक्रम में ई-सी-आर (ई-रेवैंप) तथा पीएफ़ एडवांस नियमों में हुए बदलावों की भी जानकारी दी गई। संबद्ध विभाग से आए ईएसआईसी अधिकारी संजीव कुमार ने ईएसआईसी पंजीकरण एवं लाभों के सम्बन्ध में बताया।

इस अवसर पर रौरिक ट्रस्ट के भारतीय क्यूरेटर श्री सुरेश कुमार नड्डा, रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना, सहायक रशियन क्यूरेटर दमित्री सुरगिन एवं ट्रस्ट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा