मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया की कमान

 मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया की कमान 


मनाली : ओम बौद्ध /

मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। रिमन सिंह ठाकुर ने पार्टी के कई पदों के दायित्व को निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में काफ़ी अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के लिए लगातार निःस्वार्थ काम करने का ईनाम उन्हें पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बना कर दिया है।

रिमन सिंह ठाकुर ने इस ताजपोशी के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौड़, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी चेतन सिंह बरागटा और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त करने के लिए आभार प्रकट किया है।

रिमन सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान ही नहीं अपितु संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं जन सेवा का संकल्प है। संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। मैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य को निष्ठापूर्वक से निर्वहन करूँगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी