अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष "संगठन सृजन अभियान" के पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा की मनाली विधानसभा में आयोजित बैठक सम्पन्न

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष "संगठन सृजन अभियान" के पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा की मनाली विधानसभा में आयोजित बैठक सम्पन्न 


मनाली : ओम बौद्ध /

मंगलवार को अंबेडकर भवन पतलीकूहल में संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मनाली विधानसभा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा विभिन्न अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जिले के आगामी नेतृत्व चयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार और सुझाव बंद कमरे में पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा के समक्ष रखे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख नाम सामने आए, एडवोकेट चुनेशवर ठाकुर, हरिचंद शर्मा और वर्तमान जिलाध्यक्ष सेसराम आज़ाद।

फीडबैक लेने के बाद पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने कहा कि वह सभी पक्षों की राय एकत्र कर रहे हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने पर उसे आलाकमान को सौंपेंगे।

इस बैठक में अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी, देवेंद्र नेगी, प्रेम शर्मा, राजीव किमटा, अरूणा ठाकुर, दुर्ग सिंह, अनूप राम, खेख राम ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, मनीष ठाकुर, विक्क, देव नलवा, हीरालाल, मौनिका ठाकुर, नवीन तनवर, तारू नेगी, आलमी देवी, मनोरमा बौद्ध सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

यह बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार