कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।

 कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।


आज दिनाँक 27 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदन के अन्दर सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में समिति सदस्य एवं संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानिया, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक चौधरी सुखराम, लोक लेखा समिति के सभापति एवं समिति सदस्य अनिल शर्मा तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा मौजूद थे।

     बैठक के दौरान 28 नवम्बर, 2025 को निर्धारित गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस में चर्चा हेतु माननीय सदस्यों के नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत संकल्प को क्रमवार सूचीबद्ध किया गया। गौरलतब है कि इस सत्र में 28 नवम्बर तथा 4 दिसम्बर के दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    पठानियां ने कहा कि 28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में चर्चा की जाएगी तथा चर्चा हेतु समय निर्धारण भी किया गया है। इसमें पहला संकल्प संयुक्त रूप से सदस्य केवल सिंह पठानियां तथा भवानी सिंह पठानियां का है जिसमें उन्होने “ इस सदन को वजीर राम सिंह पठानियां को ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी की लड़ाई के शुरूआती स्वतंत्रता सैनानी में से एक घोषित करने पर विचार करना चाहिए और केन्द्र सरकार से इसकी सिफारिश करनी चाहिए”।

   दूसरा संकल्प सदस्य चन्द्रशेखर का है जिसमें “यह सदन (ग्क्रग़्ङकक्रॠ) मनरेगा को लागू करने में आने वाली चुनौतियों अपना मकसद और उद्देश्य खोना पर चर्चा कर सकता है और केन्द्र सरकार को सिफारिश कर सकता है”। तीसरा संकल्प सदस्य सुख राम चौधरी का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश में बढ़ती हुई बेसहारा पशुओं की संख्या में को देखते हुए उनके रहने के लिए एक मुश्त गौशालाएं बनाने पर विचार करे”। जबकि चौथा संकल्प सदस्य इन्द्र दत्त लखनपाल का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने हेतु युवा खेल नीति बनाने पर विचार करे”।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा