वजीर राम सिंह पठानिया को मिले ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा

 वजीर राम सिंह पठानिया को मिले ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा: निक्का के मन की बातएक वार फिर से जुबान पर आई

 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र कंडवाल में आयोजित आज प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में कांगड़ा चंबा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया,सह प्रभारी विनय शर्मा, राजेश काका, अतुल सुदन,मालवीका पठानिया, राहुल कालिया, अनूप राणा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि प्रदेश विधानसभा के सत्र दौरान ऐतिहासिक वीर योद्धा वजीर राम सिंह पठानिया को देश का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई। विधायक निक्का ने सदन में कहा कि अंग्रेजों ने जब वजीर राम सिंह पठानिया को गिरफ्तार किया था उस समय उनके पास कोई आधुनिक हथियार नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए तीन से चार अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इस अमर शहीद के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। इसलिए केंद्र सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी का आधिकारिक दर्जा प्रदान किया जाए। विधायक निक्का ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे वीर बलिदानियों की वास्तविक गाथा से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से आवेदन किया कि वजीर राम सिंह पठानिया से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का विकसित किया जाए व स्मारक स्थापित हों तथा स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में उनके शौर्य और संघर्ष को समुचित स्थान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ उनका विद्रोह ऐसे दौर में हुआ जब स्वतंत्रता आंदोलन संगठित रूप नहीं ले पाया था, फिर भी उन्होंने अन्याय और अत्याचार का सामना करते हुए वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी और देश पर कुर्बान हो गए। विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजकर वजीर राम सिंह पठानिया के वीरता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से इस महान स्वतंत्रता सेनानी को उचित सम्मान मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। निक्का ने कहा कि इस विषय में कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया व केवल सिंह पठानिया व विधायक डॉक्टर जनक राज ने भी विधानसभा में इस प्रस्ताव मंजूरी देने के बाद भारत सरकार को भेज कर राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाने का मुद्दा भी उठाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी