बहुचर्चित स्टेडियम के निर्माण को लेकर व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में भी फिर मिला युवाओं कोआश्वासन

 बहुचर्चित स्टेडियम के निर्माण को लेकर व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में भी फिर मिला युवाओं कोआश्वासन 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने आज बहुचर्चित नूरपुर चौगान स्थित इंडोर स्टेडियम तथा स्टेडियम में बन रहे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक अजय महाजन व जिला खेल अधिकारी रवि शंकर व हिमाचल प्रदेश वन निगम मंडल निदेशक योगेश महाजन उर्फ़ सुंदरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निदेशक ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के उपरांत मोके पर मौजूद पत्रकारों के साथ वातचीत करते हुए कहा कि चौगान का स्टेडियम शहर के बढ़िया लोकेशन पर बना हुआ हैl इस स्टेडियम में जो भी कमियां है वो स्थानीय प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियो के माध्यम से ज्ञात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिमला मे पहुंच उक्त स्टेडियम की कमियों को दूर करने के लिए योजना बनाएंगे तथा कुछ विषय इस संदर्भ में केंद्र सरकार के समक्ष रख कर एक माह तक उक्त स्टेडियम को बढ़िया तरीके से तैयार करवाएंगे जिससे खास कर युवाओं के लिए खेल का एक बढ़िया प्लेटफार्म बन सके।  इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने मिडिया से वातचीत मे कहा कि कुछ दिन पहले नूरपुर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री यादवेन्द्र गोमा आये थे उनके समक्ष हमने स्टेडियम का मुद्दा उठाया था जिसके चलते खेल विभाग के निदेशक ने स्टेडियम का दौरा किया था l महाजन ने कहा कि निदेशक के साथ स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है जिसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बाहर पिछले कई सालों से बंद पड़ा निर्माणधीन रनिंग ट्रैक को लेकर भी चर्चा हुई जिसे विभाग ने केंद्र से 200 मीटर के लिए स्वीकृति करवा लिया है। उन्होंने कहा की जल्द ही नूरपुर इंडोर स्टेडियम में विभिन्न- खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी तथा जिम के लिए प्रावधान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की रनिंग ट्रैक बनने से युवाओं को काफ़ी लाभ मिलेगा। महाजन ने कहा की उक्त मैदान पहले आर्मी का होल्डिंग स्टेशन थाl उनके पिता स्व सत महाजन ने तत्कालीन वीरभद्र सरकार में उक्त मैदान की जगह प्रदेश सरकार को स्थानतरित करवाई तथा उसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करवाया लेकिन कुछ कारणों के कारण उनका सपना साकार नहीं हो पाया था। महाजन ने कहा कि भाजपा शासन काल में इंडोर स्टेडियम बनाया गया था लेकिन अभी इस स्टेडियम में बहुत सारी कमियां है जिसको दूर करके युवाओं व खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्व सत महाजन के इस सपने को शीघ्र पूरा किया जाएगा तथा युवाओं के लिए अच्छा प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया जाएगा ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रह सके l उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्यों के प्रोजेक्ट हैं वह सब स्वर्गीय सत महाजन की देन है जिम बहुत चर्चित नूरपुर स्टेडियम भी शामिल है l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी