विधान सभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने सदन में देखी विधान सभा की कार्यवाही

 विधान सभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने सदन में देखी विधान सभा की कार्यवाही


धर्मशाला

  आज दिनाँक 27 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुन्ता, भटियात के छात्र-छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं। सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्र छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।

       विधानसभा अध्यक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को सदन में आज होने वाली कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि विधान सभा तथा लोकसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर है जहाँ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, विपक्ष सरकार से प्रश्न पूछता है तथा सत्ता पक्ष को उसका जवाब देना होता है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश तथा देश का कानून बनाने तथा पारित करने का अधिकार केवल विधान सभा तथा लोक सभा को है।

      पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है, यह ही हमें शक्तियों का नियमानुसार उपयोग करने की इजाजत देता है। पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संघीय ढाँचा बहुत मजबूत है तथा आजादी से लेकर आजतक हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। पठानिया ने कहा कि जिस तरह आज के युवा सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं तथा रुचि ले रहे हैं यह मजबूत लोकतंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आज  के युवा को लोकतान्त्रिक प्रणाली में रूचि लेनी चाहिए तथा इसको मजबूती प्रदान करने का भागीदार बनना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा