विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में युद्धस्तर पर तैयारियाँ — ज़ोरावर स्टेडियम में भाजपा का शक्ति-प्रदर्शन!

 विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में युद्धस्तर पर तैयारियाँ — ज़ोरावर स्टेडियम में भाजपा का शक्ति-प्रदर्शन!

परमार की high-voltage बैठक — कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर लगी अंतिम मुहर!


सह-संयोजकों की खास रणनीतिक बैठक — काजल, सुधीर, त्रिलोक व बिहारी लाल ने संभाली कमान!

धर्मशाला

धर्मशाला के समीप स्थित ज़ोरावर स्टेडियम में भाजपा के प्रस्तावित 04 दिसंबर, 2025 के महाघेराव को लेकर तैयारियाँ अब चरम पर पहुँच चुकी हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाला यह प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन भाजपा के लिए राजनीतिक शक्ति-प्रदर्शन का बड़ा मंच बनने जा रहा है।


प्रदर्शन के मुख्य संयोजक, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को स्थल पर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनसभा की व्यवस्थाओं से लेकर सुरक्षा और यातायात निष्पादन तक हर पहलू पर विस्तृत चर्चा की गई।


सह-संयोजक त्रिलोक कपूर, विधायक पवन काजल, विधायक सुधीर शर्मा, और बिहारी लाल शर्मा ने भी तैयारियों पर अलग से रणनीतिक बैठक कर कमेटियों की रिपोर्ट ली और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया।


प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, विशाल चौहान, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, महिंद्र राणा, सतीश कुमार, रोहित शर्मा वीरू वालिया तथा ज़िला कांगड़ा महामंत्री देवेंद्र कोहली समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। सभी ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, मार्ग-योजना और सुरक्षा को लेकर टीमों को सख्त निर्देश दिए।


भाजपा नेताओं का दावा है कि 4 दिसंबर का धर्मशाला महाघेराव कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनता के गुस्से का सबसे बड़ा विस्फोट होगा, और यह आंदोलन प्रदेश की राजनीति का रुख बदल देगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी