धर्मशाला में 04 दिसंबर का ‘महाघेराव’ तय — भाजपा नेताओं ने ज़ोरावर स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायज़ा

 धर्मशाला में 04 दिसंबर का ‘महाघेराव’ तय — भाजपा नेताओं ने ज़ोरावर स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायज़ा


धर्मशाला/तपोवन

विधानसभा क्षेत्र के समीप स्थित ज़ोरावर स्टेडियम में आगामी 04 दिसंबर, 2025 को हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। मंगलवार को स्टेडियम में व्यवस्थाओं और तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक विपिन सिंह परमार ने अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों से प्रदर्शन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परमार ने कहा कि जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को देखते हुए यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होने वाला है।


निरीक्षण के दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, तथा ज़िला कांगड़ा महामंत्री देवेंद्र कोहली भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने स्थल पर सुरक्षा, जनसभा स्थल, पार्किंग, मार्ग-व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित टीमों को दिशा-निर्देश दिए।


भाजपा नेताओं ने दावा किया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाला यह महा-आंदोलन कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनता की आवाज़ बनेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी