थाईलैंड में एशिया-ओशियान चैंपियनशिप में तेज़ीन डोलमा ने जीता रजत

 थाईलैंड में एशिया-ओशियान चैंपियनशिप में तेज़ीन डोलमा ने जीता रजत

बैंकॉक जाने को विधायक लाहुल स्पीति अनुराधा राणा ने की थी आर्थिक मदद


केलांग 

स्पीति की मूल निवासी और मनाली के पलचान में रह रही भारत की उभरती अल्ट्रा रनर तेज़ीन डोलमा ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एशिया-ओशियान एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 22 नवंबर को आयोजित 100 किलोमीटर की कठिन दौड़ में डोलमा ने 9 घंटे 18 मिनट में दूरी पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। आर्थिक तंगी के चलते इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना तेज़ीन के लिए आसान नहीं था। लेकिन लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा आगे आईं और उन्होंने अपनी ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद डोलमा थाईलैंड जाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं।

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता है। “हमारे जिला के ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जो प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं, उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी,” उन्होंने कहा। तेज़ीन डोलमा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला व प्रदेश में खुशी की लहर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल