हिमडेंट फाउंडेशन द्वारा पी. एम. रा. प्रा. पा. उदयपुर में चार दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन

 हिमडेंट फाउंडेशन द्वारा पी. एम.  रा. प्रा. पा. उदयपुर में चार दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा उपचार शिविर का सफल आयोजन


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

हिमडेंट फाउंडेशन द्वारा अपने "स्माइलिंग स्कूल प्रोग्राम" के अंतर्गत, समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के साथ हुए ज्ञापन समझौते के तहत दिनांक 22, 24, 25 और 26 नवंबर 2025 को पी. एम. रा. प्रा. पा. उदयपुर, ब्लॉक , उदयपुर जिला लाहौल स्पीति में चार दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया।


यह शिविर हिमडेंट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आदित्य वोहरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने बच्चों को दंत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी तथा उन्हें अपने दांतों की देखभाल के सरल और प्रभावी तरीके बताए। शिविर के दौरान 40 विद्यार्थियों का विस्तृत दंत परीक्षण किया गया, जिसमें से 29 बच्चों में 62 पक्के दांतों का उपचार (फिलिंग) किया गया, साथ ही बच्चों के माता पिता को भी दांतों के बारे मे जानकारी दी तथा अपने बच्चों के दांतों के प्रति जागरूक किया। अक्सर बच्चों के दांतो में सड़न लगी होती है और अभिभावकों को जानकारी के अभाव के कारण लगता है कि यह दूध का दांत होगा जबकि बच्चों में पहली पक्का दांत 6 से 7 साल की उम्र मैं आ जाता है और इसी जानकारी के अभाव के कारण बच्चों के दांतो को सड़ने दिया जाता है, और बच्चों को बाद में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। 

हिमडेंट फाउंडेशन की इस पहल से न केवल बच्चों को तत्काल दंत चिकित्सा लाभ मिला, बल्कि उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा