कुल्लू पुलिस अधीक्षक ने किया मनाली के अटल टनल का दौरा

 कुल्लू पुलिस अधीक्षक ने किया मनाली के अटल टनल का दौरा 


मनाली : ओम बौद्ध /

वीरवार को एसपी कुल्लू मदन लाल ने मनाली तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया। पुलिस थाना मनाली में उप-मंडल पुलिस अधिकारी मनाली के.डी. शर्मा, प्रभारी पुलिस थाना मनाली इंस्पेक्टर मनीष राज तथा अन्य अन्वेषण अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इसके साथ ही एसएचओ पुलिस स्टेशन मनाली को नशा माफिया के विरुद्ध सबसे कठोर कार्रवाई अमल में लाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, पुलिस थाना मनाली में व्यापार मंडल मनाली, टैक्सी यूनियन मनाली, अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।

इसके पश्चात मनाली से अटल टनल रोहतांग तक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अटल टनल के दक्षिण पोर्टल की सुरक्षा में तैनात तृतीय बटालियन पंडोह के पुलिस कर्मचारियों की रिहायशी बैरक का भी निरीक्षण किया गया। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा