गोहर उपमंडल में आपदा के बाद बंद पड़ी सड़क पर अस्थायी इंतज़ाम, विभागीय उदासीनता पर नाराज़गी

 गोहर उपमंडल में आपदा के बाद बंद पड़ी सड़क पर अस्थायी इंतज़ाम, विभागीय उदासीनता पर नाराज़गी


 नेरचौक : अजय सूर्या /

गोहर उपमंडल की लम्बाथाच–कल्हनी सड़क और चैड़ा खड्ड–बजैहल मार्ग आपदा के बाद से बंद पड़े हुए हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खुद पहल कर बड़े लकड़ी के तख्तों की मदद से अस्थायी पुल तैयार किया, जिससे छोटी गाड़ियों की आवाजाही किसी हद तक बहाल हो गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होते देख उन्हें मजबूरन स्वयं डंडे व अन्य सामग्री लगाकर रास्ता तैयार करना पड़ रहा है। लोग विभागीय लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि सड़क बहाली का कार्य तुरंत शुरू किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग शीघ्र बहाली कार्य नहीं करता, तो वे प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग