हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा संजौली में चल रहा आंदोलन लगातार व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है।

हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा संजौली में चल रहा आंदोलन लगातार व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। 


शिमला : गायत्री गर्ग /

समिति का यह आंदोलन कल गुरुवार, 27 नवंबर को अपने 10वें दिन में प्रवेश करेगा।

समिति ने यह आंदोलन उस दिन प्रारम्भ किया था जब जिला न्यायालय द्वारा अवैध घोषित मस्जिद के संबंध में कार्रवाई की धीमी गति को देखते हुए निम्नलिखित माँगें रखी गई थीं—


1. अवैध घोषित मस्जिद पर त्वरित विधिक कार्रवाई की जाए।



2. कार्रवाई पूर्ण होने तक उस ढाँचे की बिजली–पानी आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद की जाए।



3. 14 अक्टूबर की घटना को लेकर दर्ज की गई अवैध एफ.आई.आर. को निरस्त किया जाए।




पाँच दिनों के निरंतर अनशन के बाद पिछले शुक्रवार समिति और प्रशासन के बीच वार्ता हुई।

वार्ता में प्रशासन ने उपरोक्त सभी माँगों पर सहमति व्यक्त करते हुए इन्हें 29 नवंबर तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

10वें दिन पर शस्त्र पूजा का आयोजन


आंदोलन के 10वें दिन के उपलक्ष्य में कल संजौली में शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाएगा।

समिति इस आयोजन के माध्यम से—


आंदोलन की एकजुटता और संकल्प शक्ति का संदेश देना चाहती है,


तथा सरकार और प्रशासन को यह स्मरण कराना चाहती है कि वे अपने वादों से पीछे न हटें और निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।




 आगामी शुक्रवार के लिए समिति का स्पष्ट पक्ष


समिति स्पष्ट रूप से कहती है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार अवैध घोषित ढाँचे में—


किसी भी प्रकार की नमाज़ या धार्मिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए,


तथा आदेशों का उल्लंघन कानूनसम्मत कार्रवाई के दायरे में आएगा।



समिति अदालत के निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा दोहराती है

समिति की अपील


हिन्दू संघर्ष समिति सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील करती है कि—


आंदोलन के इस निर्णायक चरण में अनुशासन और शांति के साथ अपना सहयोग दें,


तथा न्यायसंगत और विधिसम्मत मांगों के समर्थन में

समिति के साथ संगठित रूप से खड़े रहें।





टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल