पत्रकारिता की महत्व बताऐ एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा ने

 पत्रकारिता की महत्व बताऐ एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा ने

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में हिंदी विभाग में पत्रकारिता के ऊपर अंतर्जालिय व्याख्यान आज एक कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार ठाकुर की कुशल निर्देशन में करवाया गया। इस व्याख्यान का प्रारंभ हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० अनिल कुमार ने मुख्य विशेषज्ञ पंकज शर्मा का आधिकारिक अभिनंदन करते हुए किया। इस कार्यक्रम में पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के बताते हुए कहा की पत्रकारिता का क्षेत्र एक दूभर कार्य है जो बड़ी मेहनत, लगन ,निष्ठा, जिज्ञासा ,निर्भीकता से ही संभव है। शर्मा ने यह भी कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है जिसके सहारे संपूर्ण लोकतंत्र खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां पर पत्रकारिता समाज को यथार्थ और वास्तविकता से रूबरू करवाती है वहीं पर यह आजीविका का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉन विकल्प हैं जिनसे जीवन को समृद्ध और सुदृढ़ बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि एक पत्रकार को समाचार बनाने के लिए बहुत मेहनत से कार्य करना पड़ता है तब जाकर वह समाज को सही और स्वस्थ जानकारी दे पता है। अपने वक्तव्य के अंत में पंकज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही है जो सहजता से हर नियम, सिद्धांत मर्यादा को आत्मसात कर सकता है। अगर विद्यार्थी चाहे तो अपनी मजबूत मानसिकता और पत्रकारिता के सहयोग से समाज को सही दिशा और दशा दे सकता है वक्तव्य के अंत में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० अनिल कुमार ने पंकज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनकी प्रेरणा और सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी