थुनाग में ‘युवा बचाओ–भविष्य बचाओ’ अभियान का सफल समापन

 थुनाग में ‘युवा बचाओ–भविष्य बचाओ’ अभियान का सफल समापन

नशा-मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता पर कला जत्थे ने दिए सशक्त संदेश


नेरचौक : अजय सूर्या /

 हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति तथा मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘युवा बचाओ–भविष्य बचाओ’ अभियान का समापन कार्यक्रम आज थुनाग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा गठित कला जत्था ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली, लंबा थाच कॉलेज और थुनाग स्कूल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरण गीतों के माध्यम से नशा-मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार जितेंद्र सिंह रहे। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खूबे राम, जिला परिषद सदस्य तथा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की जिला अध्यक्ष खेम दासी, ज्ञान विज्ञान कार्यकर्ता ईशा देवी, सीता देवी, रेशमा, ऊषा, धमेसरू, दीपा, दिलेराम, गोयला, पार्वती, पंचायत प्रधान संतोष कुमार, स्कूल-कॉलेज स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 5 जिलों के 37 स्थानों पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। जनसहयोग से कला जत्थे को कुल 2 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई, जिसमें से सबसे अधिक 20 हजार रुपये सराज ब्लॉक से मिले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी स्थानों पर भरपूर सहयोग दिया तथा रहने-खाने की व्यवस्था भी जनसहयोग से पूरी की गई।


उन्होंने बताया कि समिति आगे भी प्रशासन और जनता के सहयोग से ‘युवा बचाओ अभियान’ को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के प्रभारी गजेन्द्र शर्मा तथा कलाकार मान ठाकुर, रित्विक ठाकुर, मनी राम, शिव राम, अनुराग, हीना, दीया और भीष्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को सरल भाषा में जागरूकता का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार