ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान संपन्न

 ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान संपन्न


पतलीकूहल : ओम बौद्ध /

विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली और सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के संयुक्त प्रयास में ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। विश्व जागृति मिशन के सहयोग से आयोजित इस अभियान के तहत जिला कुल्लू और मंडी में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 को कुल्लू के आनंद वरदान सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और पुनर्वास जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 और नियम 2020 पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि समाज और परिवार में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए और सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का लाभ उन तक पहुंचना अनिवार्य है।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और 24 ट्रांसजेंडरों ने भाग लिया। महिला मंडल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, युवक मंडल, बजरंग दल और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व अध्यापक इसमें शामिल हुए।

इससे पूर्व मंडी के स्वामी विवेकानंद छात्रावास और मनु हेल्थ सेंटर शास्त्र सोसाइटी घुड़दौड़ में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडी के कार्यक्रम में पीपीटी प्रेंटेशन के माध्यम से विशेषज्ञों ने अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मनु हेल्थ सेंटर के कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के संकल्प को दोहराया।

ऋषि पाल डडवाल चेयरमैन, विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय संयोजक सेवा भारती, राकेश कुमार संगठन मंत्री, सेवा भारती हिमाचल प्रदेश, शोभा ठाकुर महामंडलेश्वर, हिमाचल प्रदेश, रवीना बरिहा और विद्या राजपूत विषय विशेषज्ञ, राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद, डिणे राम व आलम चन्द पदाधिकारी, शास्त्र सोसाइटी और प्रकाश ठाकुर, करदार देवता गणपति घुड़दौड़ ने इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति