जल शक्ति विभाग कटराईं ने की सराज बाढ़ पीड़ितों की सहायता

जल शक्ति विभाग कटराईं ने की सराज बाढ़ पीड़ितों की सहायता 


पतलीकूहल ( ओम बौद्ध )

जलशक्ति विभाग उपमंडल कटराईं सराज बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया है। जलशक्ति के सहायक अभियंता योगेश ठाकुर ने बताया कि उपमंडल कटराईं की समस्त टीम ने मिलकर 37 हज़ार रुपये की राशि जमा की। 

इस राशि को सराज के समाजसेवी बंटी सराजी को सौंपा गया। योगेश ठाकुर ने बताया कि सराज में आई भयंकर आपदा की चपेट में आए प्रभावितों के लिए सभी ने हाथ बढ़ाए हैं। इसलिए जलशक्ति उपमंडल कटराईं के अधिकारिओं और कर्मचारियों ने भी सहायता करने का निर्णय लिया। जलशक्ति उपमंडल कटराईं की समस्त टीम ने मिलकर 37 हज़ार रुपये की राशि एकत्र की और उसे बंटी को सौंपा। जलशक्ति उपमंडल कटराईं की स्मस्त टीम ऐसे कार्यों में हमेशा तत्पर रहती है ।

समाजसेवी बंटी सराजी ने इस मदद के लिए विभाग के समस्त अधिकारिओं और कर्मचारियों का धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि इस राशि को उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा जहाँ अभी तक प्रशासन मदद नहीं पहुँचा पाया है और उन प्रभावितों की सूची भी विभाग को देगा जिन्हें राशि वितरित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त