अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान

 अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान


शिमला : गायत्री गर्ग /

 हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर अहसास संस्था द्वारा शिमला के आर्य समाज स्कूल में पारंपरिक आस्था और संस्कृति से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी-छोटी कन्याओं के पूजन के साथ की गई, जिसमें कुल 21 बच्चियों का विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अहसास संस्था के सदस्य आर्य समाज स्कूल पहुंचे और हिंदू नववर्ष के पहले दिन कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हुए बच्चियों के चरण धोए गए, तिलक लगाया गया और उन्हें उपहार व प्रसाद भेंट किया गया।

संस्था की संस्थापक रूपा शारदा ने इस मौके पर सभी बच्चियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति में नए संकल्प, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है, क्योंकि छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और उनका सम्मान करना शुभ फलदायी माना जाता है।

रूपा शारदा ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परंपरा समाज में नारी सम्मान, शक्ति और सृजन की भावना को सुदृढ़ करती है। उन्होंने यह भी बताया कि कन्याओं को माता की चुनरी ओढ़ाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह उन्हें देवी का दर्जा देने और उनके सम्मान का प्रतीक है। चुनरी मातृत्व, सुरक्षा और आशीर्वाद का प्रतीक मानी जाती है, जो यह संदेश देती है कि समाज में बेटियों का स्थान सर्वोपरि है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने समाज में बेटी बचाओ, बेटी सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच