मनाली पहुंचने से पहले ही बोलेरो हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

मनाली पहुंचने से पहले ही बोलेरो हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, चार घायल 


जानकारी के अनुसार हरियाणा से सात दोस्त बोलेरो से मनाली घूमने जा रहे थे। बुधवार रात करीब 1:30 बजे कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर री नामक जगह पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी फोरलेन के किनारे रखे निर्माणाधीन फुटब्रिज के लोहे के एंगल से परिचालक साइड से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस और एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। घायल युवकों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र बलवान सिंह निवासी गांव पवनावा तहसील डांड जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार और अभिनव सभी निवासी गांव एवली डाकघर एवला तहसील निगटु जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। चिकित्सकों को विजय कुमार की बाजू काटनी पड़ी। पुलिस ने हादसे में सुरक्षित बचे युवक रवि कुमार निवासी गांव एवली के बयान पर मामला दर्ज किया है। गाड़ी निशांत निवासी गांव एवली हरियाणा चला रहा था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।पर्यटक एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ ने मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त