मनाली में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपमंडल स्तरीय बैठक

मनाली में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपमंडल स्तरीय बैठक

मनाली समाचार

मनाली(ब्यूरो):-  उपायुक्त ने मनाली में विभिन्न विभागों के साथ फ्लैगशिप योजनाओं पर उपमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने  उपमंडल  स्तर  पर सभी विभागों में सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप स्कीमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों के जनहित कार्य योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थी तक नियत समय में पहुंचने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास,स्वास्थ्य , कल्याण विभाग, कृषि, बागवानी , ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी रमन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: