बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल

राजवन (तेरंग) में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है खोज और बचाव अभियान : डॉ मदन कुमार

बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल 

उपायुक्त अपूर्व देवगन मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं खोज और बचाव कार्यों की अगुवाई 




मंडी : एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला के तेरंग में  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया हुआ है। मौके पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मौजूद हैं। उनकी देखरेख में खोज और बचाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेरंग में बुधवार को मध्य रात्रि बादल फटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, 8 लोग लापता हैं और एक गंभीर रूप से घायल है। आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर बचाव के लिए रवाना कर दिया था। डॉक्टरों का दल भी वहां पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्हांने बताया कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार बादल फटने से तीन घर पानी में बह गए थे, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिला का यह इलाका काफी दुर्गम है। यहां पहुंचना राहत टीमों के लिए बहुत ही मुश्किल था। वहां जाने वाला रोड  पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण के अथक प्रयासों से सड़क को बहाल किया गया। जिससे रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच पाईं और खोज और बचाव अभियान शुरू हो पाया।  

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

उन्होंने बताया कि मलाणा में बादल फटने से ब्यास  नदी का वाटर लेवल बहुत अधिक बढ़ गया है। इससे ब्यास  नदी के लो लाईंग एरिया में रहने वालों लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हूटर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया गया है। रघुनाथ का पधर और बाडी घूमाणु के 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही लोअर भ्यूली में 15 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। उनके गुरुद्वारे में रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई  है। 

पधर, बालीचौकी और करसोग के शिक्षण सस्थान रहे बंद

उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पधर, बालीचौकी और करसोग उपमण्डलों के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्र पहली अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।  इसके साथ ही सदर उपमण्डल के कुछ शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं। 

एनएच किरतपुर मनाली एकतरफा यातायाता के लिए बहाल 

उन्होंने बताया कि किरतपुर मनाली नेशनल हाइवे बारिश के कारण मंडी से पंडोह के बीच कुछ देर के लिए बंद रहा था लेकिन अब इसे एक तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी से कुल्लू वाया कटौला रोड खुला है। 

6 जिला मार्ग और और 128 ग्रामीण सड़कें बंद

उन्होंने बताया कि जिला में बुधवार को हुई भारी बारिश से 6 मुख्य सड़के जबकि 128 संपर्क सड़कें बंद हैं।इन्हें खोलने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। मौसम ठीक रहा तो अधिकांश सड़कों को बहुत शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।  

राहत कार्याें के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर तैयार

उन्होंने बताया कि राहत कार्यों के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर तैयार है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के लिए वायुसेना को हेलीकॉप्टर तैयार रखने को कहा गया था। तेरंग में हुए हादसे में भी वायु सेना सहायता करने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। परन्तु मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से राहत कार्यों के लिए सेवाएं नहीं ली जा सकीं है। राहत टीमों को पैदल ही मौके पर भेजा गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल