पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद
पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद मृतक सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें कुछ लोगों के नाम मेंशन करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए बताया है. पुलिस के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. उन्होंने बताया मृतक सिपाही को उकसाने के मामले में दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के ऊपर आरोप है. पुलिस के द्वारा इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है. जल्दी इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही को अमल में लेकर आया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था. वह अमरोहा जिले का रहने वाला था और मुरादाबाद में उसकी तैनाती थी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक सिपाही की पहचान अमरोहा जिले के राजपुर अटरेना गांव के रूप में हुई है. सिपाही अमित मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रहता था. अमित ने उसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. उसमे डीजल चोरी के विवाद का जिक्र है. वहीं तीन पुलिसकर्...