स्वास्थ्य मंत्री ने शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

 स्वास्थ्य मंत्री ने शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि






( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने आज शिव बावड़ी, समरहिल में पिछले साल 14 अगस्त को शिव बावड़ी में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले दिवंगत आत्माओं को स्मृति स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी बारिश व भूस्खलन के कारण हुई प्राकृतिक आपदा से प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें 20 श्रद्धालु काल का ग्रास बन गए जो सुबह पूजा अर्चना हेतु उस समय मंदिर में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी आपदा से पूरे प्रदेश में लगभग 551 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी तथा लगभग 12 हजार करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान प्रदेश को हुआ था। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फ्रंट फूट पर कार्य करते हुए आपदा ग्रासितों को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपदा के उपरांत प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जिसके अंतर्गत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को 7 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया। डॉ शांडिल ने कहा कि आजकल भी भारी बरसात हो रही है और आपदा के मध्यनजर हर जिला एवं खंड स्तर पर प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं ताकि आपदा से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो।  स्वास्थ्य मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत पौधा भी रोपित किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनार्था, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, जान गंवाने वाले लोगों के परिजन, स्थानीय लोग तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा