जिला स्तरीय स्टॉप डायरिया अभियान की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से शुरुआत की

उपायुक्त  कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज जिला स्तरीय स्टॉप डायरिया अभियान की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से शुरुआत की।

उपायुक्त  कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को जिला स्तरीय स्टॉप डायरिया अभियान की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से बच्चों को ओआरएस किट के वितरण के साथ शुरुआत की।



उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरा चरण 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसमे  जिले के 3086 गावों में शून्य से पाच वर्ष आयु वर्ग के  कुल 29470 बच्चों के 25660 घरों में   ओआरएस के पैकेट तथा  जिंक  की  गोलियों का वितरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि  दस्त से निर्जलीकरण के कारण होने वाली मौतों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीव्र तरीके से क्रियान्वित की जाने वाली  गतिविधियों में मुख्य रूप से  - डायरिया रोकथाम प्रबंधन के लिए जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियों को तेज करना, दस्त के मामलों के प्रबंधन के लिए सेवा प्रावधान को मजबूत करना, ओआरएस-जिंक कोनों की स्थापना, पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाले घरों में आशा वर्कर द्वारा ओआरएस की व्यवस्था करना और स्वच्छता और सफाई के लिए जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियां चलाई जाएंगी । उन्होंने कहा कि डायरिया रोकथाम अभियान का लक्ष्य बाल दस्त के कारण होने वाली बाल मृत्यु को शून्य करना है इसमें , उन हस्तक्षेपों का प्रयोग किया जाता है  जिनका बचपन में दस्त से होने वाली रुग्णता और मृत्यु दर को नियंत्रित करने में बड़ा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने डायरिया रोकथाम अभियान की रणनीति में समुदाय में ओआरएस और जिंक की बेहतर उपलब्धता और उपयोग, निर्जलीकरण के मामलों के प्रबंधन के लिए सुविधा स्तर को सुदृढ़ बनाना, आईसी अभियान के माध्यम से दस्त की रोकथाम और नियंत्रण पर जानकारी  और संचार को बढ़ाने पर बल दिया।
 उन्होंने कहा इसके अंतर्गत  समुदाय/ग्राम स्तर पर ओआरएस का वितरण एवं प्रदर्शन, दस्त के प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छता और सफाई पर एएनएम द्वारा आईपीसी गतिविधियाँ,  स्कूलों में हाथ धोने का प्रदर्शन तथा स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर, उपचार के लिए ओआरएस और जिंक कॉर्नर की स्थापना, दस्त के मामलों के मानक प्रबंधन को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य सुविधाओं में पानी की टंकियों की सफाई इत्यादि पर कार्य करने के लिए सभी विभाग अपनी भूमिका को सुनिश्चित बनाएं। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पंवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेश,  सहित अस्पताल की कई अन्य चिकित्सा कर्मी तथा आशा वर्कर भी उपस्थित थे  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा