पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट, धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट, धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए 

यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया। 

बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया । दरअसल, बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास नदी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में स्थित एक बगीचे से तीन दिन पहले एक पॉलीथिन में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से सटे कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग रिटायर्ड फौजी देवेंद्र के हैं। फिर पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू कर दी। परत दर परत जांच में कड़ियां जुड़ती चली गईं और आखिरकार सारी बातें सामने आ गईं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से थे। दोनों ने देवेंद्र को इसमें रोड़ा माना और इसी के चलते दोनों ने मिलकर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर स्थित मकान में देवेंद्र की निर्मम हत्या कर दी। शव और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर गाड़ी से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया।

पुलिस के लिए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन एक बार शव की पहचान हो गई तो पुलिस देवेंद्र के घर तक पहुंच गई। पूछताछ के दौरान देवेंद्र की बेटी ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके बाद आरोपी अनिल यादव की तलाश शुरू हुई। सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायिरंग में अनिल यादव के पैर में गोली लग गई। अनिल को गिरा देख उसका साथी सतीश यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अनिल यादव नाम के आरोपी (कथित प्रेमी) और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। महिला और हत्याकांड में शामिल रहे एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित