शादी के फेरों के बाद मिठाई लाने गए दूल्हे सहित दो की हुई मौत

शादी के फेरों के बाद मिठाई लाने गए दूल्हे सहित दो की हुई मौत 

मिठाई लेने निकले दूल्हे की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दूल्हा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन बेसुध हो गई । 

यह दु:खुद हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है. रामसहाय के बेटे सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति से गुरुवार को हुई थी. परिवार में खुशी का माहौल था, बारात की धूमधाम, बैंड-बाजे और रिश्तेदारों की हंसी-खुशी से घर गुलजार था. शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन की विदाई कराकर सतीश अपने घर लौट आया था.  

शादी के बाद रात में कुछ रिश्तेदारों की विदाई के लिए मिठाई की जरूरत पड़ी, जिसे लेने के लिए सतीश अपने दोस्तों के साथ कार में निकला. लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. परिवार वाले मिठाई का इंतजार कर रहे थे, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सतीश के साथ उसके फुफेरे भाई सचिन (20 वर्ष), बहन के देवर विजनेश, दोस्त रोहित और एक अन्य व्यक्ति कार में सवार थे. हादसे में विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दूल्हा सतीश और उसका दोस्त रोहित आईसीयू में भर्ती थे.  

शुक्रवार रात इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया.जब यह मनहूस खबर परिवार तक पहुंची, तो शादी के माहौल में मातम छा गया. जिस घर में सुबह तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची थी. सबसे बुरा हाल दुल्हन स्वाति का था, जो कुछ ही घंटे पहले अपने पति के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रही थी. जब उसे सतीश की मौत की खबर मिली, तो वह बेसुध होकर गिर पड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वाति को जब होश आया तब उसने यही कहा कि उसे उम्मीद है कि सतीश वापस आएगा. परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर