घर में चल रही शादी की तैयारियां, प्रेम संबंध के चलते लड़की ने की आत्महत्या

 घर में चल रही शादी की तैयारियां, प्रेम संबंध के चलते लड़की ने की आत्महत्या 


झारखंड के कोडरमा, डोमचांच में वैलेंटाइन डे पर एक 18 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान रूबी कुमारी के तौर पर हुई है. लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू की

बताया जा रहा है कि रूबी कुमारी और सूरज कुमार के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था. दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने की कसमें खाई थीं. रूबी के परिजनों ने उसकी शादी बगोदर में तय कर दी थी, लेकिन सूरज के दबाव में आकर रूबी ने यह रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद पंचायत बैठी, जिसमें दोनों ने शादी के लिए हामी भर दी और अप्रैल में शादी तय हो गई.

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रूबी ने सूरज को फोन कर प्यार जताना चाहा. इस पर सूरज ने न सिर्फ उसे नजरअंदाज किया, बल्कि शादी से भी इनकार कर दिया. इससे आहत रूबी ने थाना जाने की धमकी दी, लेकिन सूरज ने कहा कि इससे उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा.

प्रेमी के इस व्यवहार से दुखी रूबी ने गांव के पास के कुएं में छलांग लगा दी. जब तक परिवार और ग्रामीण उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इस घटना पर डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में