अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे

अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र स्थित कछला घाट पर भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के छह लोग गंगा में बह गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब अस्थि विसर्जन के बाद कुछ लोग दोबारा नहाने के लिए नदी में उतरे.

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अमरीश सिंह का 6 दिन पहले निधन हो गया था. उनके परिजनों के साथ गांव के 30 से 35 लोग अस्थि विसर्जन के लिए 35 सदस्यों के साथ बदायूं के कछला घाट अस्थि विसर्जन के लिए गए थे. अस्थि विसर्जन के बाद अन्य लोग दोबारा गंगा जी में स्नान करने के लिए उतरे तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण 17 वर्षीय सुमित, 16 वर्षीय सुमीर, 20 वर्षीय दीवान, 18 वर्षीय मोनू, 21 वर्षीय गौरव और नीतू नाम की एक महिला गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

घाट पर मौजूद गोताखोरों ने एक महिला सहित चार युवकों को बचा लिया बाकी दो युवक पानी में वह गए. सूचना पर पहुंची उझानी थाना पुलिस ने लापता युवकों की तलाश गोताखोरों के सहयोग से की जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. महिलाएं देर रात रात गांव पहुंच गई है लेकिन अभी पुरुष कोई नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक दीवान, मोनू, गौरव और नीतू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि सुमित और सुमीर तेज बहाव में बह गए और उनका कुछ पता नहीं चला. उनकी तलाश की जा रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग