छात्रा से दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

छात्रा से दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल 


मेरठ जिले के लोहियानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश चन्द्र ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मोबीनगर निवासी आरोपी मौलाना अहमद हुसैन को 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दो वर्षों तक मौलाना की धमकियों और दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।

एसएचओ ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती द्वारा विवाह की बात उठाए जाने पर आरोपी उसे शहर के एक अन्य थाना क्षेत्र में ले गया, जहां कथित तौर पर उसके चार साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अन्य आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग