चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति का परिचायक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला--मुकेश अग्निहोत्री

 चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति का परिचायक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला--मुकेश अग्निहोत्री

प्रदेश में भारी बारिश से विभाग को 1548 करोड़ के नुकसान का आकलन  

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ज़िला चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति और गौरवशाली इतिहास है । अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला ज़िला की समृद्ध परंपराओं, लोक कला-संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का परिचायक है। 

उप मुख्यमंत्री आज चंबा प्रवास के दौरान परिधि गृह में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हर्ष और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला स्थानीय लोक परम्पराओं के साथ-साथ देवी -देवताओं के प्रति कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को भी इंगित करता है । 

जारी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से संबंधित विषय पर बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 8 हजार से अधिक योजनाएं प्रभावित हुई हैं । संपूर्ण प्रदेश में विभाग को 1548 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है । 

विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर अधिकांश पेयजल योजनाओं को कार्यशील कर दिया गया है । 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ज़िला में जल शक्ति विभाग कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।  

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का निपटारा करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया । 

इससे पहले उप मुख्यमंत्री का चंबा पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी एवं ठाकुर सिंह भरमौरी,उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित