Indian Railways: इन लोगों से परेशान है रेलवे! करा दिया 55.60 लाख का नुकसान, अश्विनी वैष्‍णव ने जताई चिंता

 Indian Railways: इन लोगों से परेशान है रेलवे! करा दिया 55.60 लाख का नुकसान, अश्विनी वैष्‍णव ने जताई चिंता


भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई राज्यों में चला रहा है. ऐसे में कई जगहों से पथराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में जानकारी दी कि 2019 के बाद से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के कारण रेलवे को 55 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.रेलमंत्री ने ये जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब के दौरान कही. लोकसभा में जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि पथराव में शामिल 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री के जान जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या किसी तरह के नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि साल 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुए नुकसान के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.  

जागरूक करने के लिए योजना चला रहा रेलवे 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोगों को यात्रियों की सुरक्षा और बर्बरता के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है. इसके तहत ऑपरेशन साथी चलाया जा रहा है. रेलवे पटरियों से सटे आबादी वाले इलाकों में ये योजना चलाई जा रही है, जिसमें आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस, नागरिक प्रशासन जिम्मेदारी संभाल रहा है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन