बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत - उपायुक्त

 बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत - उपायुक्त


ऊना, 27 जुलाई - गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा से प्रभावित जिला के लोगों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला ऊना के जिन घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके घरों की सुरक्षा दीवारों को मनरेगा के अंतर्गत करवाने की पहल की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। 
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 3613.43239 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत अंब ब्लॉक के तहत कुल 515 कार्यों पर 502.26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। 
बंगाणा ब्लॉक के तहत कुल 2002 कार्यों पर 1947.65 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे जिसके तहत बंगाणा ब्लॉक के 1948 कार्याें पर 1781.70 लाख रूपये तथा लोक निर्माण विभाग के वृत्त जोल में 4 कार्यों के लिए 16.95 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया गगरेट ब्लॉक के तहत रिटेनिंग वाल के 374 कार्यों के लिए 187 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरोली ब्लॉक के अंतर्गत 672 कार्याें के लिए 658.70 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऊना ब्लॉक में कुल 377 कार्यों के लिए 317.815 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं । 
उपायुक्त ने बताया कि इन सभी कार्यों को करने के लिए मनरेगा गाइडलाईन के तहत कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर