उपायुक्त ने कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 उपायुक्त ने कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण



राजस्व अधिकारियों को संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत मुआवजा प्रदान करने के दिए आदेश 

शिमला, 26 जुलाई -
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जिला शिमला के कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 05 का निरीक्षण किया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।
इसके उपरांत उन्होंने मानसून से प्रभावित मधावनी एवं खनेटी ग्राम पंचायतों का दौरा किया और आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और राजस्व अधिकारियों को राज्य सरकार के संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत मुआवजा प्रदान करने के आदेश दिए ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
उपायुक्त ने ओडी-कोटगढ़ मार्ग का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में असुविधा न हो। उन्होंने टिक्कर, जरोल क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कुमारसैन सुरेन्द्र मोहन, पंचायत जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग