जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आयोजित

जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आयोजित

चंबा समाचार

चंबा (जितेंद्र खन्ना):-   जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण क्लब में प्रधान चंद्र सहगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला चम्बा की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस दौरान काउंसिल के सदस्यों ने सर्वप्रथम एसपी आवास के समीप निर्माणाधीन पार्किंग पर लगे स्टे के हटने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जल्द ही पार्किंग का निर्माण कार्य पुनः आरंभ करवा दिया जाएगा। 

प्रधान चंद्र सहगल ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा 3 वर्ष पहले इस निर्माण कार्य पर स्टे लगा दिया गया था जिसके कारण अब तक पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब पार्किंग का निर्माण होने से शहर में वाहनों को खड़ा करने के लिए लोगों को असुविधा नहीं होगी। 

इस दौरान उन्होंने पार्किंग में टैक्सी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष उठाई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने चम्बा जिला के विभिन्न भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सीमेंट स्प्रे की व्यवस्था करने की बात भी कही। 

वक्ताओं ने कहा कि अक्सर पत्थर गिरने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। लिहाजा यदि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सीमेंट स्प्रे की जाए तो इस समस्या का निवारण हो सकता है। 

बैठक में मेजर एससी नैय्यर, सुरेंद्र भंडारी, जय किशन, प्रेम पुरी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ