विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता: नीरज नैयर

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता: नीरज नैयर

चंबा समाचार

चंबा (जितेन्द्र खन्ना):-  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब में निरंतर कार्य करने के प्रयास किये जा रहे है ये बात उन्होंने आज ग्राम पंचायत कीड़ी में पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत नगेला से पदरुई जीप योग्य संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखने के पश्चात अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत नगेला से पदरुई तक लगभग 3 किलोमीटर लम्बी जीप योग्य सड़क का निर्माण किया जायेगा जिस पर 70 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वहाँ के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है।

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में सड़क को भूमिदान करने वाले लोगों का नाम उद्घाटन पटिका पर लिखना सुनिश्चित बनाया जाए ताकि ओर लोगों को भी इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस दौरान विधायक ने नगेला से पदरुई के सड़क निर्माण को लेकर भूमिदान करने वाले 6 स्थानीय लोगों को सम्मानित भी किया।

इस दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधितम का मौका का निराकरण कर शेष बची समस्यओं के संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कीड़ी मदन कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत आठलुई पपू, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार साथ लगती पंचयतों के प्रतिनिधि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ