चंबा में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल जारी

चंबा में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल जारी

चंबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल आज भी जारी रही। लिहाजा, लोगों को आज भी कार्य करवाए बिना ही घर लौटना पड़ा। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार जब तक पटवारी-कानूनगो महासंघ के साथ वार्ता नहीं करती, तब तक स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन जारी न की जाए। 

प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी किया जाए तभी पटवारी-कानूनगो अपनी हड़ताल खत्म करेंगे। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए महासंघ के राज्य प्रतिनिधि नरोत्तम सिंह ने कहा कि अगर सरकार द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। 

रविवार को आयोजित हुई हिमाचल प्रदेश पटवारी-कानूनगो महासंघ की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को दिए आश्वासन पर आभार भी प्रकट किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन धरातल पर उतारने से पहले महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के साथ वार्ता करे। 

पिछले 14 दिन से पटवारी-कानूनगो अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवार सर्कलों में काम ठप्प है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं है। वह जनता के काम प्रभावित नहीं करना चाहते हैं और न ही सरकार के साथ टकराव है। उनकी मांगे जनहित में ही है। बहरहाल, पटवारी और कानूनगो की हड़ताल आज भी जारी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ