पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए

पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए

चंबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ के आह्वान पर जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए हैं। 

आज जिला मुख्यालय चम्बा में पटवारियों और कानूनगो ने रैली निकाली। यह रैली डीसी ऑफिस चम्बा से आरंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाने के उपरांत डीसी ऑफिस पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पटवारी और कानूनगो ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 

आपको बता दें कि जिला चम्बा सहित प्रदेश भर में पटवारी और कानूनगो पिछले एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और स्टेट कैडर के निर्णय को निरस्त करने की है। 

पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। बहरहाल, अपनी मांगों को लेकर अब पटवारी और कानूनगो संघ सड़कों पर उतर आया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार