GGDSD कॉलेज राजपुर में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव

GGDSD कॉलेज राजपुर में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव

पालमपुर समाचार

पालमपुर:-    गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में अरविंद फैशन लिमिटेड के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें  विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के 236 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 142 विद्यार्थियों ने ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया में भाग लिया। 

इसके बाद चयनित 23 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 18 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों में जीजीडीएसडी. कॉलेज से 12, केएलबी डीएवी कॉलेज से 2, द्रोणाचार्य कॉलेज रैयत से 2 और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज से 2 विद्यार्थी चुने गए।

कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अरविंद फैशन लिमिटेड की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ही रोजगार के अवसर प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर देना है। 

अरविंद फैशन लिमिटेड की ओर से मि. भरत ऋषि असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, रिटेल सेल्स, सुश्री सिमरदीप कौर नेशनल हेड, रिटेल सर्विसेज - सेल्स और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें उद्योग में करियर निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। 

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंडस्ट्री में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, सही दृष्टिकोण और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। कॉलेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड एवं कल्चर कोऑर्डिनेटर डॉ. शिल्पी ने प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन, अरविंद फैशन लिमिटेड की टीम एवं सभी आवेदक विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। 

इस आयोजन में कॉलेज प्लेसमेंट टीम के सदस्य सहायक प्रोफेसर एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समन्वयक अरविंद कुमार, कॉमर्स विभाग समन्वयक यशविंदर, सहायक प्रोफेसर श्रीमती सुकांक्षा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग