#Chamba: 100 से ज्यादा युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

#Chamba: 100 से ज्यादा युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

चंबा समाचार

चम्बा(जितेंद्र खन्ना):- पिछले एक महीने से चम्बा जिला में राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। दोनों राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े दिग्गज नेता चम्बा का दौरा कर चुके हैं। अभी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा था। साथ ही उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। वह अपने चार दिवसीय दौरे पर अभी भी चंबा में डटे हुए हैं। 

इस बीच भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ छोड़ करीब 100 से ज्यादा युवाओं ने आज हर्ष महाजन की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद तो जिला में राजनीति सर गर्मियों और बढ़ गई। करीब 100 से ज्यादा युवाओं ने हर्ष महाजन के निवास स्थान पर पहुंचकर भाजपा में शामिल होकर हर्ष महाजन के जिंदाबाद के नारे लगाए। 

अब आने वाले समय में इसके बाद चंबा में और भी राजनीतिक उथल पुथल की संभावना दिख रही है। भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी में कई सालों से जुड़े हुए थे लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। साथ ही हर्ष महाजन की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया और आने वाले समय में वे भाजपा के लिए कार्य करेंगे।

वही चम्बा जिला से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बताया की यह बहुत खुशी की बात है कि चम्बा में बहुत से युवा भाजपा में आए हैं और देर आए दुरुस्त आए और युवाओं ने सही पार्टी को पकड़ा है। चम्बा की और युवाओं की उन्नति के लिए इन युवाओं ने बहुत अच्छा फैसला लिया है और वह इन सभी युवाओं को आश्वस्त करते हैं कि इन सभी युवाओं को बढ़िया तरीके से गाइड किया जाएगा। साथ ही इन के बारे में सोचना उनका अब कर्तव्य बन गया है ताकि इनका भविष्य उज्जवल हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त