केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन
केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन
नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):- राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. केवल कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अथिति के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण चन्द्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। यह समस्त कार्यक्रम सीएससीए कार्यकारिणी के अध्यक्ष विकास गौरव और उपाध्यक्ष सोनाली के कुशल निर्देशन से आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी इस कार्यक्रम में अपना अहम योगदान दिया।
इसके अतिरिक्त सीएससीए कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका निभाई। इसमें विद्यार्थियों के द्वारा अनेक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमें एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य तथा लोक नृत्य सम्मिलित रहे।
केंद्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष विकास गौरव ने सभी का यहां पधारने पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। ये विद्यार्थियों की अन्य प्रतिभाओं को जागृत करते हैं जो उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक बनती हैं।
एकल गायन में अनमोल मंडल, सिमरनदीप कौर ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में कंचन, तमन्ना, भारती, ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में अनमोल और समूह, पायल और समूह एवं महक और समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में 4 टीमों ने भाग लिया। समूह नृत्य में भारती और समूह ने प्रथम, साक्षी के समूह ने द्वितीय तथा आंचल के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने भी विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की आपके विकास के लिए यह सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक है जिस से आप अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस उपलक्ष पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अजय कुमार, प्रो अनुरागिनी, प्रो प्रवीर धीमान, डॉ पुष्पा यादव, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो प्रिया, प्रो नीलकमल, प्रो विकास, प्रो विशाल तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद मौजूद रहे।
कार्यालय से लिपिक राजेश तथा जे ओ ए कुशल ने भी इस कार्यक्रम के सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रंजना, ओम राज कुमारी, यशपाल तथा सुरिंदर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोई टिप्पणी नहीं