दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों के जौहर दिखाकर लोगों का किया खूब मनोरंजन

दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों के जौहर दिखाकर लोगों का किया खूब मनोरंजन

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-    नजदीकी गांव भट्ठा गूहण में ख्वाजा पीर मेले में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में रविवार को देर रात तक दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपने दांव पेंच के जौहर दिखा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 60 से भी अधिक पहलवानों ने कुस्तीयों में अपनी ताकत दिखाई। 

कुश्ती की छोटी माली में छतवाल (पंजाब) के पहलवान विक्की ने पठानकोट के पहलवान गुरदयाल को पटकनी देकर 6100 रुपये नगद इनाम अपने नाम कर लिया। जबकि बड़ी माली में पठानकोट के पहलवान मिंदा ने डेरा बाबा नानक के पहलवान हैप्पी को हराकर 11000 रुपये का इनाम झटकने में कामयाब रहा। 

मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह पठानिया ने कुश्ती में भ्याग लेने वाले सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी के सदस्यों लवली, जगदीश गुलेरिया, कुलदीप सिंह, तिलक राज पठानिया, बुद्धि सिंह पठानिया, मास्टर नीरी पठानिया, कैप्टन मदन लाल, बलदेव सिंह व माल सिंह ने भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर