महिला सिपाही ने साथी सिपाही पर लगाए रेप के आरोप, एफआईआर कराई दर्ज

महिला सिपाही ने साथी सिपाही पर लगाए रेप के आरोप,  एफआईआर कराई दर्ज 

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 112 कंट्रोल रूम में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने ही साथी सिपाही विकास यादव पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला सिपाही अकबरपुर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। 20 जून को ड्यूटी से लौटने के बाद जब वह अपने कमरे पर गई, तो विकास यादव जबरन कमरे में घुसा, दरवाजा बंद किया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सिपाही लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था, ड्यूटी बदलने के बहाने उसे छूने की कोशिश करता था। 21 जून को महिला सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए अधिकारियों को पूरी बात बताई और विकास यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अकबरपुर थाना इंचार्ज सतीश कुमार सिंह के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़