GGDSD महाविद्यालय राजपुर में "नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

GGDSD महाविद्यालय राजपुर में "नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):- गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में "नैक ( एन.ए.ए.सी.) मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया" पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता रहे।

डॉ. गुप्ता ने कार्यशाला के दौरान नैक (NAAC) मूल्यांकन की आवश्यकता, उच्च शिक्षण संस्थानों में इसकी गुणवत्ता और मूल्यांकन की समग्र प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला में कुल चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को नैक से संबंधित समस्त पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे जिनका समाधान डॉ. गुप्ता ने सहज और सटीक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यशाला के समापन सत्र में गोस्वामी गणेश दत्त शिक्षा समिति के महासचिव डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने इस दो दिवसीय कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

महाविद्यालय के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी शिक्षकों को सामूहिक प्रयास करते हुए नैक प्रत्यायन की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को डॉ. सुनील गुप्ता द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यशाला का मंच संचालन सहायक प्राध्यापक, हिंदी डॉ. शिल्पी और धन्यवाद प्रस्ताव सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र श्री अरविंद कुमार ने प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर